आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बताएगा आप कितने हैं मौत के करीब

श्रीराजेश

 |  02 Jan 2020 |   299
Culttoday

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ने मानव जीवन में एक महत्वपूर्ण जगह बना ली है. हाल ही में एक शोध में सामने आया है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) स्टेंडर्ड ईसीजी टेस्ट की मदद से किसी भी मरीज की एक साल के अंदर होने वाली संभावित मौत का कारण बता सकता है.

पेनसिल्वेनिया में गिसिंजर हेल्थ सिस्टम के शोधकर्ताओं ने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए पहले 40000 रोगियों के 1.77 मिलियन ईसीजी टेस्ट के परिणामों का विश्लेषण किया.

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के न्यूरल नेटवर्क मॉडल ने इन तथ्यों के परीक्षण के आधार पर जो निष्कर्ष निकाले, वे बेहद चौंकाने वाले और सटीक थे. जिन मरीजों की चिकित्सकों ने सामान्य ईसीजी रिपोर्ट बताई थी, उनमें भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सही समस्या ढूंढने में कामयाब रहा.

गिसिंजर हेल्थ सिस्टम इमेजिंग साइंस एंड इनोवेशन विभाग के अध्यक्ष ब्रैंडन फॉर्नवाल्ट ने कहा कि यह इस अध्ययन की महत्वपूर्ण खोज है. इससे हमें भविष्य में ईसीजी के परिणामों की विवेचना करने में और आसानी होगी.


RECENT NEWS

आसमान से आफत भारत में मानसूनी बारिश
कल्ट करेंट डेस्क |  08 Aug 2026  |  33
दिल्ली का स्वास्थ्य क्रय का बदलता ढांचा
कल्ट करेंट डेस्क |  08 Aug 2026  |  29
दिल्ली सड़कों पर गूगल मैप का क्रियान्वयन
कल्ट करेंट डेस्क |  07 Aug 2026  |  30
सस्ता एआई, बड़ा असर
कुमकुम मोहता |  02 Apr 2026  |  167
डिजिटल कुरुक्षेत्र में भारत
संजय श्रीवास्तव |  02 Feb 2026  |  203
आवरणकथा- डूबते मेट्रोपोलिस
श्रीराजेश |  01 Dec 2025  |  374
तकनीक ही बनेगा तारनहार
संजय श्रीवास्तव |  02 Sep 2025  |  312
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)