काबुल में भारतीय दूतावास के पास धमाका, 80 की मौत, 350 घायल

श्रीराजेश

 |  31 May 2017 |   154
Culttoday

काबुल में भारतीय दूतावास के पास हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में 80 लोगों की मौत और 350 लोग घायल हुए हैं. आत्मघाती कार बम धमाका भारतीय दूतावास से कुछ दूरी पर ही हुआ. इस धमाके के कारण दूतावास की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए. हालांकि दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. भारत की विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि काबुल में भारतीय दूतावास में सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. धमाके के बाद धुएं के गुबार को साफ देखा जा सकता है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है धमाके के निशाने पर कौन था. सूत्रों के मुताबिक- भारतीय दूतावास इसका निशाना नहीं था. जिस इलाके में धमाका हुआ है वह राष्ट्रपति आवास से बहुत दूर नहीं है और आसपास कई दूतावास हैं. अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
 इससे पूर्व 13 मई को काबुल में एक कार पर हथगोले से किए गए हमले में कम से कम तीन आम नागरिकों की मौत हो गई. गृह मंत्रालय के उपप्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि शनिवार के हमले में मरने वालों में जल आपूर्ति विभाग की दो सरकारी महिला कर्मचारी और एक छोटा बच्चा है. दानिश ने कहा कि गाड़ी का चालक जख्मी हो गया. किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली. दानिश ने बताया कि एक दिन पहले ही, तालिबान नियुक्त उप गवर्नर और जिला प्रमुख सहित 10 विद्रोही समंगान प्रांत में मारे गए थे.

आतंकवादियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की छह घंटे चली मुठभेड़ में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी, जो अफगानिस्तान में अपना असर बढ़ा रहा है.इस हमले के बाद अस्पताल के वार्डों में छिपे दहशतजदा मेडिकल स्टाफ ने सोशल मीडिया पर मदद के लिए हताशा भरे संदेश डाले थे. टीवी फुटेज में दिखाया गया कि मेडिकल स्टाफ में से कुछ ने सबसे ऊपर वाली मंजिल की खिड़कियों के छज्जे पर शरण ले रखी थी. अस्पताल के एक कर्मचारी ने फेसबुक पर लिखा था कि हमलावर अस्पताल के अंदर हैं. हमारे लिए दुआ कीजिए. अस्पताल प्रशासकों ने एएफपी को बताया था कि विस्फोट के बाद डॉक्टरों के सफेद कोट पहने तीन बंदूकधारी अस्पताल में घुस आए, जिससे वहां अफरातफरी मच गई.


RECENT NEWS

आवरण कथाः नव-उपनिवेशवाद 2.0
श्रीराजेश |  02 Feb 2026  |  35
संयम के बीच सैन्य दांव
फरहाद इब्राहिमोव |  02 Feb 2026  |  33
शांति की मृगमरीचिका
प्रो.(डॉ.) सतीश चंद्र |  02 Feb 2026  |  46
सूख रहा ईरान
कामयार कायवानफ़ार |  01 Dec 2025  |  99
नया तेल, नया खेल
मनीष वैध |  01 Dec 2025  |  65
वाशिंगटन-रियादः नई करवट
माइकल फ्रोमैन |  01 Dec 2025  |  55
हाल-ए-पाकिस्तानः वर्दी में लोकतंत्र
राजीव सिन्हा व सरल शर्मा |  01 Dec 2025  |  65
आवरणकथा- तरुणाघातः हिल गए सिंहासन
संजय श्रीवास्तव |  30 Sep 2025  |  222
पाक-सउदी समझौताःरणनीतिक झटका
कबीर तनेजा |  30 Sep 2025  |  101
अमेरिका की जुआरी चाल
अनिरुद्ध यादव |  30 Sep 2025  |  85
अफ्रीकाः पानी पर पलता भविष्य
सरीन मलिक |  30 Sep 2025  |  89
शांति का मायाजाल
अनवर हुसैन |  02 Sep 2025  |  114
साझा जल, विभाजित भविष्य
मो. सैफुद्दीन एवं कृष्ण प्रताप गुप्ता |  02 Sep 2025  |  106
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)