एलियंस के संपर्क में था एडोल्फ हिटलर!

श्रीराजेश

 |  31 May 2017 |   208
Culttoday

जर्मनी के सबसे खूंखार तानाशाह हिटलर के बारे में तो आप अच्छे से जानते ही होंगे. हिटलर के बारे में यूँ तो कई बाते कही जाती हैं लेकिन एक नये खुलासे में उसके बारे में कुछ ऐसा निकलकर आया है जिसे जानकार आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. दरअसल पता चला है कि हिटलर दूसरी दुनिया के जीवों के संपर्क में था. यही नहीं, वो ऐसे एयरक्राफ्ट बनाने की ओर आगे बढ़ रहा था, जो यूएफओ की तकनीकी से बने हो और विश्व की कोई भी ताकत उसे हरा न सके. हिटलर पूरी दुनिया पर राज करना चाहता था और यही वहज है कि उसने एलियंस से भी संपर्क साध रखा था.

शुरुआत में जब नाजी पार्टी अंडरग्रॉउंड रहकर अपना काम करती थी, तो वो जर्मन श्रेष्ठता को उकसाने के लिए स्वास्तिक चिन्ह का इस्तेमाल करती थी. इसे वो आर्यों की श्रेष्ठता की पहचान के तौर पर देखता था. ये आर्य यहूदियों से नफरत करते थे. इसी दौरान हिटलर जर्मनों का मसीहा बनकर उभरा था.

हिटलर के बारे में ये खुलासा हुआ है कि वो दुसरे ग्रह के जीवों यानी एलियंस के साथ संपर्क में था. हिटलर की नाजी पार्टी को जो शुरुआती फंड मिलता था, उसे थ्यूल सोसाइटी दिया करती थी. इस सोसाइटी का नाम ‘अल्टिमा थ्यूल’ के नाम था, जो कभी उत्तरी यूरोप में प्राचीन ग्रीस और रोमन किवदंतियों में एक देश हुआ करता था. एक जर्मन स्टडी ग्रुप ने दावा किया है कि वो खोया थ्यूल राज्य आर्यन रेस की असली जगह था.

शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि थ्यूल सोसाइटी के वरिष्ठ लोग माना करते थे कि एलियंस धरती के नीचे रहकर अपने काम काज को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने ही ‘व्रिल’ योजना बनाई थी, जिसमें यूएफओ जैसी तकनीकी का इस्तेमाल कर भविष्य के जहाज बनाए जाने थे और वो इसके बेहद करीब पहुंच गए थे.


RECENT NEWS

आसमान से आफत भारत में मानसूनी बारिश
कल्ट करेंट डेस्क |  08 Aug 2026  |  35
दिल्ली का स्वास्थ्य क्रय का बदलता ढांचा
कल्ट करेंट डेस्क |  08 Aug 2026  |  32
दिल्ली सड़कों पर गूगल मैप का क्रियान्वयन
कल्ट करेंट डेस्क |  07 Aug 2026  |  33
सस्ता एआई, बड़ा असर
कुमकुम मोहता |  02 Apr 2026  |  169
डिजिटल कुरुक्षेत्र में भारत
संजय श्रीवास्तव |  02 Feb 2026  |  206
आवरणकथा- डूबते मेट्रोपोलिस
श्रीराजेश |  01 Dec 2025  |  375
तकनीक ही बनेगा तारनहार
संजय श्रीवास्तव |  02 Sep 2025  |  315
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)