वैज्ञानिकों ने किया दावा धरती के पड़ोसी ग्रह पर मौजूद हैं एलियन!

श्रीराजेश

 |  31 May 2017 |   241
Culttoday

कई बार दुनिया के मशहूर अन्तरिक्ष वैज्ञानिक इस बात का ज़िक्र कर चुके हैं कि धरती के अलावा भी कुछ ग्रह हैं जिनपर जीवन मौजूद है. लेकिन अब एक बार फिर से वैज्ञानिकों की तरफ से एक बड़ा दावा किया जा रहा है जिसमें वैज्ञानिक ऐसा ग्रह खोजने का दावा कर रहे हैं जिसपर एलियन मौजूद हैं.

जी हाँ अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसा ग्रह ढूंढ निकाला है जिसमें पृथ्वी की तरह मनुष्य के लिए जीवन है. इसके अलावा वैज्ञानिकों ने यह भी बताया है कि यह ग्रह हमारी धरती से महज 21 प्रकाशवर्ष दूर है, जिसकी सतह पर जल पाए जाने की संभावना है.

इसके अलावा यह भी दावा किया जा रहा है कि इस ग्रह पर एलियन मौजूद हो सकते हैं. अनुसंधानकर्ताओं ने रेडियल वेग तकनीक का इस्तेमाल किया. इस तकनीक के तहत अपने गुरत्वाकषर्ण केंद्र की परिक्रमा करने वाले तारे या ग्रह की स्थिति या वेग में परिवर्तन को मापा जाता है.

केनारी द्वीपसमूह के ‘इंस्टीट्यूटो डि एस्ट्रोफिसिका डि केनरियास’ के वैज्ञानिकों ने ग्रह का पता लगाया है. इसका द्रव्यमान (मास) पृथ्वी के द्रव्यमान से दोगुने से तीनगुने के बीच है. इस ग्रह के पृथ्वी के करीब होने का कारण ये खोज का दावा अधिक दिलचस्प हो जाता है. यह महज 21 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित ऐसे ‘सुपर-अर्थ’ में शामिल है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है.


RECENT NEWS

सस्ता एआई, बड़ा असर
कुमकुम मोहता |  02 Apr 2026  |  92
डिजिटल कुरुक्षेत्र में भारत
संजय श्रीवास्तव |  02 Feb 2026  |  143
आवरणकथा- डूबते मेट्रोपोलिस
श्रीराजेश |  01 Dec 2025  |  286
तकनीक ही बनेगा तारनहार
संजय श्रीवास्तव |  02 Sep 2025  |  241
जलवायु शरणार्थीः अगला वैश्विक संकट
दिव्या पांचाल |  30 Jun 2025  |  244
आकाशगामी भारत
कल्ट करंट डेस्क |  30 Jun 2025  |  211
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)