हफ्ते भर में ट्रंप ने दुनिया में बदली वॉशिंगटन की भूमिका

जलज वर्मा

 |  27 Jan 2017 |   103
Culttoday

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डॉनल्ड ट्रंप के जीतने के बाद से दुनिया भर में ये कयास लगाये जाने लगे कि ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका की भूमिका क्या होगी? अभी ट्रंप को राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाले सप्ताह भर बीते हैं, लेकिन उन्होंने व्यापार, आप्रवासन और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर अहम ऐसे फैसले लिये कि दुनिया दंग रह गई, और इस तरह से केवल सप्ताह भर में ही दुनिया में वॉशिंगटन की भूमिका बदल गई है.

पद संभालने के बाद उन्होंने बेहद गैरपारंपरिक ढंग से काम किया है. वह चुनावी वादों को पूरा करने का स्पष्ट संकेत दे चुके हैं. ट्रंप अपने अंदाज में जीते हैं. उनके फैसले चौंकाने वाले होते हैं. गुरुवार को फिलाडेलफिया में रिपब्लिकन सांसदों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, "हर उस चीज के बारे में सोचिए जो हम हासिल कर सकते हैं और यह भी सोचिए कि ये चीजें किसके लिए हासिल करनी हैं. अब हमें डिलीवर करना है. बातें बहुत हुई, काम नहीं हुआ. अब हमें काम करना है."

राष्ट्रपति मेक्सिको के साथ लगने वाली अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर दीवार बनाने का आदेश दे चुके हैं. वह चाहते हैं कि दीवार बनाने का खर्च भी मेक्सिको से वसूला जाए. मेक्सिको ने जब इससे इनकार किया तो ट्रंप ने ट्वीट कर मेक्सिको को राष्ट्रपति को मीटिंग रद्द करने का संदेश दिया.

ट्वीट में ट्रंप ने कहा, "मेक्सिको के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 60 अरब डॉलर है. नाफ्टा की शुरुआत से ही यह एकतरफा डील रही है, जिसमें कंपनियों को बड़ी संख्या में नौकरियां काटनी पड़ीं. अगर मेक्सिको बहुत ही जरूरी दीवार बनाने के लिए भुगतान नहीं करता, तो बेहतर होगा कि आगामी मीटिंग रद्द कर दी जाए."

मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिके पेन्या नियेतो ने भी तीन घंटे बाद ट्रंप को उन्हीं के अंदाज में ट्विटर पर संदेश दिया. पेन्या नियेतो ने कहा, "आज सुबह हमने व्हाइट हाउस को सूचना दे दी कि मैं अगले मंगलवार को पोटस के साथ होने वाली तयशुदा बैठक में हिस्सा नहीं लूंगा."

रिपब्लिकन सांसदों के सामने मेक्सिको के साथ तकरार का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, "मेक्सिको के राष्ट्रपति और मैं हमारी आगामी तयशुदा मीटिंग को रद्द करने पर सहमत हुए हैं. जब तक मेक्सिको अमेरिका के साथ निष्पक्षता और सम्मान से पेश नहीं आएगा तब तक ऐसी मीटिंग बेकार है. और मैं अलग रास्ता लेना चाहता हूं."

ट्रंप अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों को भी वापस भेजने का आदेश दे चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के पास एक्जीक्यूटिव ऑर्डर देने का विशेषाधिकार होता है. ट्रंप इसी अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.

विदेश नीति के मामले में भी ट्रंप बड़े बदलाव का संकेत दे चुके हैं. राष्ट्रपति पद संभालने के बाद उन्होंने ब्रिटेन और भारत के प्रधानमंत्रियों से फोन पर बातचीत की. लेकिन अमेरिका के दशकों पुराने दोस्त यूरोपीय संघ को वह नजरअंदाज कर गए. विश्लेषकों का मानना है कि रणनीति के लिहाज से दुनिया में दोस्ती और गुटों के नए समीकरण बनने जा रहे हैं. ट्रंप के बयानों के बाद चीन महाशक्ति के तौर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकेत दे चुका है. ट्रंप से नाराज होने वाले देशों को चीन अपनी तरफ खींच रहा है. दुनिया बदल रही है और फिलहाल ट्रंप इस बदलाव की धुरी हैं.


RECENT NEWS

आवरण कथा/ तेल, तनाव व तबाही
श्रीराजेश |  02 Apr 2026  |  55
आवरण कथा/ अमेरिका: शक, शक्ति, संकट
कल्ट करंट डेस्क |  02 Apr 2026  |  53
तेल युग के बाद
पारुल बख्शी |  02 Apr 2026  |  58
NATO: शक्ति या भ्रम?
संतु दास |  02 Apr 2026  |  32
दो पाटों में पाकिस्तान
मोहम्मद सिनान सियेच |  02 Apr 2026  |  37
एक दूसरे जलडमरूमध्य की दास्तां
सच्चिदानंद |  02 Apr 2026  |  31
जॉर्जिया मेलोनी : दरकता तिलिस्म
जलज श्रीवास्तव |  02 Apr 2026  |  32
डेटा, धातु और दबदबा
संदीप कुमार |  02 Apr 2026  |  28
त्रिकोणीय संकट में ड्रैगन
राकेश नरवाल |  02 Apr 2026  |  29
आवरण कथाः नव-उपनिवेशवाद 2.0
श्रीराजेश |  02 Feb 2026  |  127
संयम के बीच सैन्य दांव
फरहाद इब्राहिमोव |  02 Feb 2026  |  132
शांति की मृगमरीचिका
प्रो.(डॉ.) सतीश चंद्र |  02 Feb 2026  |  107
सूख रहा ईरान
कामयार कायवानफ़ार |  01 Dec 2025  |  156
नया तेल, नया खेल
मनीष वैध |  01 Dec 2025  |  108
वाशिंगटन-रियादः नई करवट
माइकल फ्रोमैन |  01 Dec 2025  |  110
हाल-ए-पाकिस्तानः वर्दी में लोकतंत्र
राजीव सिन्हा व सरल शर्मा |  01 Dec 2025  |  109
आवरणकथा- तरुणाघातः हिल गए सिंहासन
संजय श्रीवास्तव |  30 Sep 2025  |  284
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)