झारखंड के हर गांव में गठित होगी नरेंद्र मोदी विचार मंच

जलज वर्मा

 |  13 Jan 2017 |   277
Culttoday

नरेंद्र मोदी विचार मंच की एक बैठक राजधानी दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय के सभागार में अनुष्ठित हुई. इसकी अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने की. इसमें मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धनपति महतो समेत सभी प्रदेशों के अध्यक्षों ने शिरकत की. प्रदेश अध्यक्षों ने नरेंद्र मोदी विचार मंच के तहत अपने अपने राज्यों में किये जा रहे सकारात्मक कार्यों का विस्तृत विवरण दिया. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धनपति महतो द्वारा राज्य में तेजी से किये गये मंच  के प्रसार से राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य बेहद प्रभावित हुए. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धनपति महतो की सक्रियता व जागरुकता को रेखांकित करते हुए उन्हें झाऱखंड का भावी सीएम बताया. चाणक्य ने कहा कि धनपति महतो जिस समर्पण भाव से मंच को झारखंड में स्थापित करने में लगे हैं उससे मंच के सभी प्रदेश अध्यक्षों को सीख लेने की जरूरत है. उन्होंने धनपति महतो से 2019 के विधानसभा चुनाव में मंच की ओर से चुनाव लड़ने की भी अपील की. मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने इसके लिए हर तरह की मदद का भरोसा भी दिया. गौरतलब है कि झारखंड के सभी 24 जिलों व 81 विधानसभा क्षेत्रों में नरेंद्र मोदी विचार मंच की स्थापना हो चुकी है. धनपति महतो की योजना अब इसकी शाखा प्रत्येक गांव में गठित करने की है. नरेंद्र मोदी विचार मंच के लिए पूरी तरह समर्पित धनपति महतो अपने क्षेत्र में काफी जनप्रिय नेता माने जाते हैं. जन समस्याओं को लेकर वे हमेशा मुखर रहते हैं. धनपति महतो के समर्पण का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने आजसू की अपनी जमी जमाई राजनीति को तिलांजलि देकर नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन थाम लिया. जनता में उनकी लोकप्रियता की वजह से ही नरेंद्र मोदी विचार मंच आज झारखंड के प्रत्येक प्रखंड तक पहुंच चुका है. नरेंद्र मोदी विचार मंच मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों को निस्वार्थ भाव से जन जन तक पहुंचाने का काम करता है. 


RECENT NEWS

रॉकेट फोर्सः युद्ध का नया व्याकरण
संजय श्रीवास्तव |  02 Apr 2026  |  164
बंगाल का रणः लाभ Vs ललकार
अनवर हुसैन |  02 Apr 2026  |  142
ढला लाल साया
संतोष कुमार |  02 Apr 2026  |  132
रसोई का संकट
सुमित्रा भट्टी |  02 Apr 2026  |  147
जल कूटनीति
ज्योति भट्टाचार्य |  02 Apr 2026  |  146
सीमा पर साजिश
अनवर हुसैन |  02 Feb 2026  |  249
भारत की अग्निपरीक्षा
संतोष कुमार |  02 Feb 2026  |  235
चीनी मुद्रा का टूटता भ्रम
ब्रैड डब्ल्यू. सेटसर |  02 Feb 2026  |  244
'कमल' का 'नवीन' अध्याय
जलज श्रीवास्तव |  02 Feb 2026  |  209
नाबार्ड सहकार हाट का हुआ विधिवत समापन
कल्ट करंट डेस्क |  21 Dec 2025  |  232
नौसेनाओं का नव जागरण काल
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  208
SIR: प. बंगाल से ‘रिवर्स एक्सोडस’
अनवर हुसैन |  01 Dec 2025  |  191
पूर्वी मोर्चा, गहराता भू-संकट
संदीप कुमार |  01 Dec 2025  |  184
दिल्ली ब्लास्टः बारूदी त्रिकोण
संतोष कुमार |  01 Dec 2025  |  189
आखिर इस हवा की दवा क्या है?
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  165
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)