बसपा सुप्रीमो मायावती के निशाने पर आईं प्रियंका गांधी

श्रीराजेश

 |  02 Jan 2020 |   118
Culttoday

दो दिन में नौ और मौतों के साथ राजस्थान के कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में बीते एक महीने के दौरान मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है. इसे लेकर भी राजनीति तेज हो गई है. राज्य में विपक्ष की भूमिका में रहते हुए भाजपा से सत्ताधारी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि एक महीने में 100 बच्चों की मौत के बावजूद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कोई सवाल नहीं पूछे जा रहे हैं. भाजपा का यह भी कहना था कि कोटा इतनी भी दूर नहीं है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी वहां न जा सकें. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इस मद्दे पर ट्वीट कर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और खासकर महिला महासचिव की इस मामले में चुप्पी साधे रखना और भी ज्यादा दुखद है. मायावती का कहना था, ‘अच्छा होता कि वह यूपी की तरह उन ग़रीब पीड़ित मांओं से भी जाकर मिलतीं, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही आदि के कारण उजड़ गई है.’ उन्होंने यह भी कहा, ‘अगर कांग्रेस महासचिव कोटा जाकर मृतक बच्चों की मांओं से नहीं मिलती तो यूपी के पीड़ित परिवारों से मिलना उनका राजनीतिक स्वार्थ और कोरी नाटकबाज़ी ही माना जाएगा.’

किन्तु उससे भी ज्यादा अति दुःखद है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व खासकर महिला महासचिव की इस मामले में चुप्पी साधे रखना. अच्छा होता कि वह यू.पी. की तरह उन गरीब पीड़ित माओं से भी जाकर मिलती, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही आदि के कारण उजड़ गई हैं.

 

यदि कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के कोटा में जाकर मृतक बच्चों की ‘‘माओं‘‘ से नहीं मिलती हैं तो यहाँ अभी तक किसी भी मामले में यू.पी. पीड़ितों के परिवार से मिलना केवल इनका यह राजनैतिक स्वार्थ व कोरी नाटकबाजी ही मानी जायेगी, जिससे यू.पी. की जनता को सर्तक रहना है.

उधर, राजस्थान सरकार ने इन मौतों पर सफाई दी है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि कई बच्चों को काफी गंभीर स्थिति में लाया गया था. उनका यह भी कहना था कि सरकार को इन मौतों का दुख है.

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे से इस मामले में ताजा स्थिति और अशोक गहलोत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी ली. सूत्रों के मुताबिक बच्चों की मौत को लेकर दुख जाहिर करते हुए सोनिया गांधी ने राज्य सरकार को यह संदेश दिया है कि इस मामले में और ठोस कदम उठाए जाएं. कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद अविनाश पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष के पास एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी है.


RECENT NEWS

रॉकेट फोर्सः युद्ध का नया व्याकरण
संजय श्रीवास्तव |  02 Apr 2026  |  52
बंगाल का रणः लाभ Vs ललकार
अनवर हुसैन |  02 Apr 2026  |  44
ढला लाल साया
संतोष कुमार |  02 Apr 2026  |  44
रसोई का संकट
सुमित्रा भट्टी |  02 Apr 2026  |  44
जल कूटनीति
ज्योति भट्टाचार्य |  02 Apr 2026  |  42
सीमा पर साजिश
अनवर हुसैन |  02 Feb 2026  |  148
भारत की अग्निपरीक्षा
संतोष कुमार |  02 Feb 2026  |  134
चीनी मुद्रा का टूटता भ्रम
ब्रैड डब्ल्यू. सेटसर |  02 Feb 2026  |  151
'कमल' का 'नवीन' अध्याय
जलज श्रीवास्तव |  02 Feb 2026  |  137
नाबार्ड सहकार हाट का हुआ विधिवत समापन
कल्ट करंट डेस्क |  21 Dec 2025  |  194
नौसेनाओं का नव जागरण काल
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  174
SIR: प. बंगाल से ‘रिवर्स एक्सोडस’
अनवर हुसैन |  01 Dec 2025  |  155
पूर्वी मोर्चा, गहराता भू-संकट
संदीप कुमार |  01 Dec 2025  |  153
दिल्ली ब्लास्टः बारूदी त्रिकोण
संतोष कुमार |  01 Dec 2025  |  147
आखिर इस हवा की दवा क्या है?
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  127
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)